AJ Academy की पहल · संस्थापक: आचार्य अमरेश झानया बैच: जनवरी 2027 · निःशुल्क आवेदन करें →English
AJ SAFALAI से सफल · हिंदी में
होम › कोर्स
नया बैच: जनवरी 2027

AJ SAFAL कोर्स — सीढ़ी की तरह, एक-एक लेवल ऊपर

पहले 5 दिन में आपका AI दफ़्तर चालू। फिर 12 लेवल में AI आपके काम का पक्का साथी बनता है — हिंदी में, फ़ोन पर, दो शिक्षकों के साथ।

12लेवल
5 दिनहर लेवल
3 घंटेरोज़ (सुबह 1.5 + शाम 1.5)
2शिक्षक हर कक्षा में
यह कोर्स किनके लिए है

तीन तरह के लोग

कारोबार वाले

दुकान, कोचिंग, रियल एस्टेट, सेवा — जो अपना काम AI से तेज़ और आसान चलाना चाहते हैं।

नौकरी वाले

रिपोर्ट, ईमेल, प्रेज़ेंटेशन, हिसाब — दफ़्तर का काम AI से जल्दी और बेहतर।

नया काम शुरू करने वाले

जो AI सीखकर नया काम या सेवा शुरू करना चाहते हैं।

लेवल 1 · My AI Office

पहले 5 दिन: रोज़ एक काम AI को सौंपिए

हर दिन 20 मिनट समझ, फिर आप अपने फ़ोन पर ख़ुद करते हैं — हिंदी में, आपके काम के उदाहरणों से।

दिन 1

AI से बात करना

हिंदी में बोलकर पूछिए, AI जवाब देगा। फिर ग्राहकों के आम सवालों का जवाब देने वाला अपना सहायक।

शाम तक: अपना AI सहायक चालू
दिन 2

लिखने-पढ़ने का काम

चिट्ठी, कोटेशन, बिल, अर्ज़ी — बोलिए, AI लिख देगा। कोई सरकारी चिट्ठी समझ न आए तो फ़ोटो से हिंदी में मतलब।

शाम तक: आपके नाम-पते वाले नमूने
दिन 3

ग्राहक से बातचीत

WhatsApp के जवाब, नाराज़ ग्राहक को सँभालना, पूछने वालों को दोबारा याद दिलाना।

शाम तक: आज के फ़ॉलो-अप भेजे
दिन 4

ग्राहक-सूची और प्रचार

किसे कब फ़ोन करना है — सब एक जगह। रोज़ की पोस्ट, फ़ोटो, त्योहार के ऑफ़र AI से।

शाम तक: ग्राहक-सूची + हफ़्ते की पोस्ट
दिन 5

सावधानी, और दफ़्तर चालू

AI में क्या कभी न डालें, जवाब कैसे जाँचें, धोखे से बचाव। फिर पूरा दिन अपना AI दफ़्तर चलाइए।

शाम तक: AI दफ़्तर चालू, प्रमाणपत्र के साथ
लगभग 6 महीने, 12 लेवल

तीन पड़ाव

हर लेवल 5 दिन का। एक पूरा होने पर अगला।

पड़ाव 1 · बोध

AI को समझना और रोज़ चलाना

लेवल 1–5

  1. My AI Office — 5 दिन में AI दफ़्तर
  2. AI Mindset — AI के साथ सोचना
  3. AI Tools — फ़ोटो, आवाज़, वीडियो
  4. AI Prompting — सही बात, अच्छा जवाब
  5. AI Safety — जाँचना, बचना
पड़ाव 2 · प्रयोग

AI को अपने काम में लगाना

लेवल 6–10

  1. AI Business Setup — काम को AI पर जमाना
  2. AI for Daily Work — पेशे के रोज़ के काम
  3. AI Marketing — प्रचार और पहचान
  4. AI Automation — काम अपने-आप चलें
  5. AI Business Growth — ग्राहक, रेफ़रल, हिसाब
पड़ाव 3 · नेतृत्व

आगे बढ़ना और आगे बढ़ाना

लेवल 11–12 · SAFAL 12/12

  1. AI Services & Agents — AI एजेंट
  2. AI Leadership — टीम को सिखाना, अपना सिस्टम
रास्ता A

अपना काम AI से चलाइए

अपना कारोबार या नौकरी का काम AI पर जमाइए — कम समय, बेहतर काम।

रास्ता B

AI से सेवा देने का हुनर

दूसरों का काम AI से करने और उन्हें सेवा देने का हुनर सीखिए।

प्रवेश कैसे होता है

हम हर किसी को नहीं लेते

ताकि कोर्स सच में आपके काम आए। आवेदन निःशुल्क है, कोर्स नहीं।

1

निःशुल्क आवेदन

छोटा फ़ॉर्म — नाम, नंबर, आपका काम।

2

स्क्रूटनी

टीम आपसे बात करके आपकी ज़रूरत समझती है।

3

चयन

कोर्स आपके लिए सही है, तो चयन।

4

शुल्क पत्र

आपकी ज़रूरत के अनुसार शुल्क और नियम-शर्तें, हस्ताक्षर के बाद कोर्स शुरू।

शिक्षा के लिए हमारा योगदान

विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए निःशुल्क

  • विद्यार्थी या शिक्षक होने का मान्य प्रमाण (पहचान-पत्र, फ़ीस रसीद या नियुक्ति पत्र)
  • किसी भी कारण से 3 दिन अनुपस्थित रहने पर निःशुल्क सदस्यता रुक जाएगी
  • हर बैच में सीटें सीमित; 18 वर्ष से कम आयु पर अभिभावक की लिखित अनुमति
आपके सवाल

कोर्स से जुड़े सवाल

मुझे कंप्यूटर नहीं आता, क्या मैं कर पाऊँगा?

हाँ। सब कुछ फ़ोन पर, हिंदी में, बोलकर। 20 मिनट समझ, फिर आप ख़ुद करते हैं, और दो शिक्षक साथ रहते हैं।

ChatGPT तो फ़ोन में है, फिर यह कोर्स क्यों?

AI खोल लेना और AI से रोज़ काम करवाना — दो अलग बातें हैं। हम उसे आपके रोज़ के कामों से जोड़ना, सही तरीक़े से पूछना, जवाब जाँचना और आदत बनाना सिखाते हैं — और तैयार My AI Office ऐप देते हैं।

क्या आप सॉफ़्टवेयर बनाना सिखाते हैं?

नहीं। आपको कुछ बनाना नहीं है। आप तैयार AI दफ़्तर को अपने काम के हिसाब से सजाते और चलाते हैं।

क्या कोर्स निःशुल्क है?

नहीं। सिर्फ़ आवेदन निःशुल्क है। स्क्रूटनी के बाद, चयन होने पर, नामांकन और शुल्क की पूरी जानकारी दी जाती है। विद्यार्थी और शिक्षक शर्तों के साथ निःशुल्क।

क्या कमाई की गारंटी है?

नहीं। हम सिखाते हैं — कमाई या नतीजे की कोई गारंटी नहीं देते। प्रमाणपत्र केवल प्रशिक्षण पूरा करने का है, यह कोई सरकारी डिग्री नहीं।

कक्षा कहाँ और कब होगी?

हर दिन 3 घंटे — सुबह 1.5 और शाम 1.5 घंटे। जगह और समय का पूरा ब्योरा चयन के बाद शुल्क पत्र में दिया जाता है।

जनवरी 2027 के बैच के लिए आवेदन चालू

फ़ॉर्म भरना एडमिशन की गारंटी नहीं — हम हर किसी को नहीं लेते।

AI सीखना है? पहला क़दम निःशुल्क है।

लेख पढ़ेंनिःशुल्क आवेदन